हरियाणा न्यूनतम मजदूरी 2022 वेतन जानें

श्रम विभाग हरियाणा ने विभिन्न अनुसूचित रोजगारों में अकुशल, कुशल, अर्धकुशल, उच्च कुशल कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी की है। इन रोजगारों में कार्यरत कर्मचारियों के दैनिक एवं मासिक वेतन में 1.90 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। ये न्यूनतम मजदूरी दरें हरियाणा में 01 जुलाई 2022 से लागु की गई हैं | 
ताज़ा सुचना : 
हाल ही में न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की गई है | यह नयी दरें 01 जुलाई 2022 से प्रभावी हैं | 
नीचे दिए गए लिंक पर अधिसूचना पीडीएफ में उल्लिखित अनुसूचित रोजगार में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ये दरें लागू हैं। 
इन दरों में समय समय पर संशोधन किया जाता है | समय-समय पर इनमे आवश्यकतानुसार वृद्धि की जाती है | आप नीचे दी गई टेबल से विभिन्न अनुसूचित रोजगारों के लिए नवीनतम दरों की जांच कर सकते हैं | आप नीचे दिए गए सीधे लिंक से पूर्ण आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा रोजगार में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल श्रेणियों की न्यूनतम मजदूरी दरें :

कर्मचारी श्रेणी

दैनिक वेतन दरें (Rs.) 01.07.2022 से लागू

मासिक वेतन दरें  (Rs.) 01.07.2022 से लागू

अकुशल

393.97

10243.28

अर्द्ध कुशल ए, बिना हथियार के सुरक्षा गार्ड

413.67

10755.40

अर्ध कुशल बी

434.35

11293.16

कुशल ए और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ)

456.07

11857.83

कुशल बी, एलएमवी चालक, हथियार के साथ सुरक्षा गार्ड

478.87

12450.73

अत्यधिक कुशल, एचएमवी चालक

502.82

13073.26


क्लर्क और जनरल स्टाफ

दैनिक वेतन दरें (Rs.) 01.07.2022 से लागू

मासिक वेतन दरें  (Rs.) 01.07.2022 से लागू

मैट्रिक से नीचे

413.67

10755.40

मैट्रिक लेकिन स्नातक नहीं

434.35

11293.16

स्नातक या उच्चतर

456.07

11857.83

स्टेनो टाइपिस्ट

434.35

11293.16

जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर

456.07

11857.83

सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर

478.87

12450.73

निजी सहायक

502.82

13073.26

पर्सनल सचिव

527.96

13726.93



Minimum Wages in Haryana

नीचे दी गई अधिसूचना में आप विभिन्न वर्ग के वर्कर की मजदूरी देख सकते हैं जिसमे कंस्ट्रक्शन वर्कर (ईंट निर्माण उद्योग) शामिल हैं | इसलिए इसे डाउनलोड करें और पूरा विवरण देखें | 
हरियाणा श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट: hrylabour.gov.in